आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष

सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन

हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल हरिद्वार की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी ऑटो मालिक एवं चालक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों की आम राय पर वर्ष 2025 की यूनियन भंग की गई एवं सर्वसम्मति से वरिष्ठ सदस्य जीवानंद भट्ट को वर्ष 2026 के लिए पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल हरिद्वार अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सभी ऑटो मालिक और चालकों ने फूल माला पहना कर नवनियुक्त अध्यक्ष जीवानन्द भट्ट का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का समाधान संभव है। नवनियुक्त अध्यक्ष जीवानन्द भट्ट की जिम्मेदारी है कि वह सभी वाहन चालकों व पूर्व पदाधिकारियों को साथ लेकर यूनियन को मजबूत करने का काम करें। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि ऑटो चालक तीर्थनगरी के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। सर्व प्रथम यहां आकर यात्री उनसे ही मिलता है। सभी ऑटो चालक यात्रियों से विनम्र व्यवहार करें जिससे तीर्थनगरी का सार्थक संदेश सम्पूर्ण देश में जायेगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष जीवानन्द भट्ट ने सभी ऑटो चालकांे और मालिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पूर्ण लगन और ईमानदारी से अपने पद का निर्वहन करेंगे। उन्हांेने कहा कि वह एक सप्ताह के अन्दर अपनी कार्यकारिणी का गठन करंेगे। इस अवसर संचालन प्रमोद कुमार उपाध्याय ने किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कवलजीत, इसरार, बाला, शंकर शर्मा, बादल शर्मा, बबलू, अमित कुमार, नीटू, संजू, वसीम, देवेन्द्र कुमार, अनिल, लोकेश, चंदा, पिंटू अग्रवाल, मंगल, पप्पू, सुखीराम, संजय, प्रीतपाल, मोनू, इंद्रराज, रोहित, ब्रह्मपाल, मुकेश, जोगिन्द्र आदि वाहन चालक व मालिकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 4 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 4 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 3 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views