आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार: डॉ. धन सिंह रावत

*मृतकों के प्रति जताई शोक संवेदना, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा*

*पाबौं व थलीसैंण ब्लॉक के कई गांवों में आपदा का कहर, राहत व बचाव कार्य जारी*

देहरादून, 6 अगस्त 2025

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत पाबौं ब्लॉक के बुंरासी, फल्दवाड़ी, मनखोली तथा थलीसैंण ब्लॉक के कफल्ड, मरोड़ा, भरनौ, भैड़गांव, कल्याणखाल, बूंगीधार, मैरवा, पापतोली, भैसवाड़ा, कुणेथ, मैखुली व सासों गांव में बादल फटने और अत्यधिक वर्षा से हुए नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

डॉ. रावत ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में वह अपने लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा प्रभावितों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली गई है। साथ ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि आपदाग्रस्त गांवों की लगातार निगरानी की जा रही है और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जन-धन की हानि की आशंका जताते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी आवश्यक संसाधनों को सक्रिय किया गया है।

उन्होंने पाबौं ब्लॉक के बुंरासी गांव में भारी वर्षा के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में आकर दो लोगों की मलबे में दबने से मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*

जनसंपर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी

माननीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार

  • Related Posts

    श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन 

    विधायक मदन कौशिक और मेयर किरन जैसल ने शिरकत की हरिद्वार, महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को भीमगोडा स्थित रामलीला भवन में भंडारे…

    सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    *सरकार फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी* *जन-जन की सरकार: शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, लापरवाही पर सख्त चेतावनी* *डीएम को स्पष्ट निर्देश – एक भी जनसमस्या लंबित नहीं रहेगी*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री जी सेवा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन 

    • By Admin
    • February 16, 2026
    • 3 views

    सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    • By Admin
    • February 16, 2026
    • 3 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 5 views