आत्म अनुशासन है खेलों में सफलता का आधार: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

खो-खो प्रतियोगिता में एस एम जे एन की छात्राओं ने फाइनल जीत कर लहराया परचम ।

हरिद्वार 24 अक्टूबर, 2024

आर आई टी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किए गए स्पोर्ट्सटेक 2024 की खेल प्रतियोगिता में एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज की छात्राओं ने खो खो प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी देते हुए काॅलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता छात्रा वर्ग का फाइनल आर आई टी यूनिवर्सिटी तथा एस एम जे एन कॉलेज की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें सेमीफाइनल में मिली जीत की लय को बरकरार रखते हुए एस एम जे एन की टीम ने फाइनल मैच में विजय प्राप्त की। महाविद्यालय की छात्रा टीम को बधाई देते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि खेलों में तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता तभी अर्जित की जा सकती है जब जीवन में आत्म अनुशासन हो। श्री महन्त ने कहा कि खेलों में खेल भावना से भाग लेना ही प्राथमिक है जबकि जीतना द्वितीयक हैै। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतिभाओं को विस्तारित करने के लिए और अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। 

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने समस्त विजयी छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि संकल्पित युवा प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित करते है। प्रो बत्रा ने मुख्य खेलकूद अधीक्षक प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, सह खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल व खेलकूद कोच संदीप सैनी को बधाई दी।

सह खेलकूद अधीक्षक प्रो विनय थपलियाल ने प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views