अवैध गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का किया भण्डाफोड, 03 आरोपी दबोचे, पढ़े पूरी खबर 

*हरिद्वार पुलिस व खाद्य विभाग का संयुक्त ऑपरेशन*

*गैस प्लान्ट क्षेत्र स्थित E-19 फैक्ट्री में कर रहे थे LPG कैप्सूलो से अवैध रिफलिंग*

*61 गैस सलेण्डर, एक वाहन छोटा हाथी एवं अवैध रिफलिंग के उपकरण किये जब्त”*

*“मौके से गिरफ्तार आरोपियो के साथ फैक्ट्री के मालिक व परिचालन कम्पनियो के विरूद्ध दर्ज कराया अभियोग”*

हरिद्वार। 27.08.2025 की प्रातः कोतवाली रानीपुर पर खाद्य विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल द्वारा सूचना दी कि गैस प्लान्ट क्षेत्र स्थित प्लाट नं0 E-19 में बडे LPG कैप्सूलो से व्यावसायिक/घरेलू गैस सिलैण्डरो मे अवैध रिफलिंग/कालाबाजारी की जा रही है, जिसकी छापेमारी की जानी है ।”

““सूचना पर तत्काल रानीपुर पुलिस टीम द्वारा खाद्य विभाग की टीम के साथ गैस प्लान्ट क्षेत्र स्थित प्लाट नं0 E-19 में छापेमारी की गयी, मौके पर वाहन कैप्सूल संख्या RJ09GE6032 तथा वाहन कैप्सूल संख्या NL01AA0044 से तीन व्यक्तियो सुरजीत पुत्र रुपाल निवासी भट्टुवाला ऋषिकेश, अंकित पुत्र नरेश चंद निवासी बुडाना मोड मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश तथा दीपक शुक्ला पुत्र छोटे लाल शुक्ला निवासी अतरेला जिला रीवा मध्य प्रदेश द्वारा घरेलू/कमर्शियल सिलैण्डरो को अवैध रिफलिंग करते हुये पाया गया, तथा एक वाहन पिकअप संख्या UK14CA 6142 मे 07 व्यावसायिक गैस सिलैण्डर पाये गये।

““मौके पर मौजूद प्लांट मैनेजर विक्रम कुमार द्वारा बताया कि वाहन सं0 RJ09GE6032 का चालक दिनेश कुमार सरोज पुत्र रामभरन सरोज निवासी अज्ञात जो कि LUMINOUS TRANSPORT AND LOGISTICS दिल्ली के अधीन संचालित है, तथा वाहन कैप्सूल वाहन सख्या NL01AA0044 प्रकाश एलपीजी कैरियर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कंपनी का है । मौके से खाद्य विभाग द्वारा कुल 61 व्यावसायिक/घरेलू गैस सिलैण्डर, एवं अवैध रिफलिंग के उपकरणो की बरामदगी कर पकडे गये व्यक्तियो सुरजीत, अंकित व दीपक शुक्ला को गिरफ्तार किया गया ।”

““रानीपुर पुलिस द्वारा रवि सनवाल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की फर्द के आधार पर गिरफ्तार आरोपी सुरजीत, अंकित व दीपक शुक्ला, वाहन सं0 RJ09GE6032 का चालक दिनेश कुमार, एवं वाहन चालक NL01AA0044 अज्ञात, दोनो वाहनो की परिचालन कंपनियां 01 LUNINOVS TRANSPORT LOGISTICS दिल्ली तथा प्रकाश एलपीजी कैरियर दिल्ली के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 344/25 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार आरोपियो को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार आरोपी-*

1- सुरजीत पुत्र रुपाल निवासी भट्टुवाला ऋषिकेश

2- अंकित पुत्र नरेश चंद निवासी बुडाना मोड मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश

3- दीपक शुक्ला पुत्र छोटे लाल शुक्ला निवासी अतरेला जिला रीवा मध्य प्रदेश

*खाद्य विभाग टीम-*

1- रवि सनवाल , क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी , बहादराबाद ,

2- मुकुल शर्मा पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद

3- तेज बल सिंह जिला पूर्ति अधिकारी , हरिद्वार

*पुलिस टीम-*

1- कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

2- अ0उ0नि0 मोहन सिंह रावत, कोतवाली रानीपुर

3- का0 1158 राजेन्द्र रौतेला, कोतवाली रानीपुर

4- का0 1587 जोत सिंह, कोतवाली रानीपुर

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 9 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views