अभाविप कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हरिद्वार की नगर इकाई द्वारा शंकर आश्रम चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि “आतंकवाद मानवता के विरुद्ध एक गंभीर अपराध है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। सरकार को चाहिए कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखे।”

शंकर आश्रम पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रांत SFS कार्य प्रमुख डॉ रितेश वशिष्ठ ने कहा कि “हमारे देश के निर्दोष हिंदू नागरिकों पर हमला देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाला कृत्य है। विद्यार्थी परिषद इस कायराना हरकत की घोर निंदा करती है और समूचे देशवासियों से आह्वान करती है कि वे एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हों।”

वहीं उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में अभाविप कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ‘भारत माता की जय’, ‘शहीदों अमर रहो’ जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

प्रदर्शन में शामिल होने वाले प्रांत SFS कार्य प्रमुख डॉ रितेश वशिष्ठ, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पीयूष मलिक, सौरभ शर्मा, आदित्य,वैशाली, अच्युतांश डिमरी, प्रांजल शर्मा, आयुष खंतवाल, संतोष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 10 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 23 views