अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया कांवड़ लेने हरिणाया के खिलाड़ियों का स्वागत

देश का भविष्य हैं युवा खिलाड़ी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 22 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रिंवंद्रपुरी महाराज ने हरियाणा से कांवड़ लेने आए विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और मनसा देवी की प्रतिमा भेंटकर मंगलमय यात्रा का आशीर्वाद दिया। चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे खिलाड़ियों नीरज गोयल, राजा यादव, शिवम, कंवर, हर्ष क्रेजी, रॉकी, अंकुर व अमन पराशर को आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि यह बेहद सुखद है कि खेलों में भाग लेकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी धर्म के प्रति भी आस्थावान हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव को समर्पित है। यात्रा के दौरान कांवड़ नियमों के पालन के साथ प्रशासन का भी सहयोग करें। साथ ही अन्य कांवड़ यात्रीयों को भी शांतिपूर्ण यात्रा के लिए प्रेरित करें। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, महंत राज गिरी ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा, भोला शर्मा, पार्षद आर्षिका शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 4 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 6 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 7 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views