अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शिवडेल इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन

हरिद्वार: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के आदेशानुसार आज 14 अक्टूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिवडेल इंटर कॉलेज, जगजीतपुर में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बालिकाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “आज हम तकनीक की दुनिया में हैं, लेकिन इंटरनेट के प्रयोग में सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक वेब गतिविधि पर नजर रखी जा रही होती है, इसलिए हमें अनैतिक और असंवैधानिक गतिविधियों से बचना चाहिए।”

उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों और कानूनी सहायता के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – कु. अनुष्का नेगी, द्वितीय – वंस कुमार, तथा तृतीय – शिवानी रावत को प्राप्त हुआ।

वहीं, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – कु. नंदनी चौहान, द्वितीय – अम्बिका, एवं तृतीय – सृष्टि अरोड़ा रही। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डा. अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी दी गई।

विद्यालय के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज को कानूनी रूप से शिक्षित करने का प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। जब समाज कानून के प्रति जागरूक होगा, तभी अपराधों में कमी आएगी और देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा।”

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द बंसल, कोऑर्डिनेटर विपिन मलिक तथा समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views