अंक कर्म पत्री पुस्तक का विमोचन समारोह संपन्न

अंकों के रहस्यों को समझने और उनके प्रभाव को जानने में सहायक होगी पुस्तक-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 2 मार्च। सुप्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य शशि भूषण गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक अंक कर्म पत्री का विमोचन जुर्स कंट्री ज्वालापुर की वीटी लॉबी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथी समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने किया।

विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि अंकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। यह पुस्तक अंकों के रहस्यों को समझने और उनके प्रभाव को जानने में सहायक होगी। शशि भूषण गुप्ता ने बहुत ही सरल और सारगर्भित भाषा में इस विषय को प्रस्तुत किया है। जिसे आम पाठक भी आसानी से समझ सकते हैं।

पुस्तक के लेखक शशि भूषण गुप्ता ने सभी अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह पुस्तक न केवल ज्योतिष और संख्याओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी है। बल्कि यह उन व्यक्तियों के लिए भी फायदेमंद है। जो अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अंकों का हमारे व्यक्तित्व, करियर, रिश्ते और जीवन की घटनाओं पर गहरा प्रभाव पडता है। सही ज्ञान और समझ के साथ हम अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। शशि भूषण गुप्ता ने बताया कि अभी तक पुस्तक की 521 प्रतियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा वितरित हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि अंक कर्म पत्री एक अनूठी पुस्तक है, जो अंकों के गूढ़ रहस्यों और कर्म सिद्धांतों पर आधारित है। यह पुस्तक अंकों की महत्ता, उनके प्रभाव और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तृत चर्चा करती है। शोधकर्ता शशि भूषण गुप्ता ने अपने कई वर्षों के गहन शोध और अनुभवों के आधार पर इस पुस्तक को लिखा है, जिसमें अंकों की शक्ति, उनका वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक पक्ष, तथा दैनिक जीवन में उनके उपयोग की विस्तृत व्याख्या की गई है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जे.पी. जुयाल, अमित चौहान, शिवम बन्धु, राजेश यादव, अरविंद सिंघल, डा.आरके पालीवाल, डा.पंकज मदान, डा.मोहित चौहान, राजन खन्ना, नवीन चुग, अरुल गुप्ता, गुलशन भाटिया, राज ओबेराय, अभिषेक अरोड़ा, कल्पना सिंह, माला गुप्ता, बर्खा, ज्योति, रिंकी सहित अनेक विद्वान, लेखक, साहित्य प्रेमी, तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 5 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 10 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 11 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 9 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 9 views