हरिद्वार नगर निगम में महापौर सहित पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाएगी बीजेपी:मदन कौशिक

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव में आज कार्यालय उद्घाटनो की श्रृंखला के अंतिम चरण में तेलियान,विवेक विहार,बैरागी कैंप चौक बाजार,शिवपुरी और निर्मला छावनी वार्ड के कार्यालयो का उद्घाटन किया गया

इस अवसर पर उपस्थित जन सैलाब को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा की जनता के रुझान से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है और किरण जैसल एक बड़े अंतर के साथ इस चुनाव को जीतने जा रही हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार झूठ बोलकर के चुनाव में आगे आना चाहती है उसकी असलियत जनता के सामने आ गई है और जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी

भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल ने कहा कि मुझे समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है इसी आशीर्वाद के बलबूते पर मैं और मजबूती से हरिद्वार की जनता की सेवा करूंगी

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और चुनाव के मुख्य चुनाव अभिकर्ता विकास तिवारी ने कहा कि आज नगर निगम क्षेत्र की जनता को यह एहसास हो गया है की विकास कार्यों को करने वाली भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके नेतृत्व में हरिद्वार का सर्वांगीण विकास हो सकता है

आज की जनसभाओं को संबोधित करने वालों में प्रथम महापौर मनोज गर्ग राजपाल अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन रमेश गौड योगेंद्र पाल रवि नरेश गिहार डॉ विशाल गर्ग सुनील सेठी संजय चोपड़ा महेश गौड़ दिनेश पांडे गौरव भारद्वाज धीरेन्द्र गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views