हरिद्वार जाम से मुक्ति के लिए हर क्षेत्र में बनाई जाए अतिरिक्त पार्किंग- सुनील सेठी

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, तहसील परिसर, लालतारोह पुल बाजारों के आस पास एवं उतरी हरिद्वार,जगजीतपुर में बड़े स्तर पर बाजारों के निकट पार्किंग निर्माण मांग को सौंपा पत्र। वी सी अंशुल सिंह ने दिया आश्वाशन प्राधिकरण कर रहा है इस दिशा में काम जल्द जनहित में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने शहर में बढ़ते जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए वी सी अंशुल सिंह को पत्र सौंप हरिद्वार के कई व्यस्तम मार्ग क्षेत्रों पर बड़ी पार्किंग बनाने की मांग की। सेठी ने कहा कि आज बाजारों में विशेषकर रानीपुर, ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार, लालतारोह पुल,उतरी हरिद्वार समेत कनखल जगजीतपुर बाजारों पर गाड़िया सड़को पर पार्क होने से आवाजाही ओर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है जिस पर पुलिस प्रशाशन को काफी प्रयास कर मार्ग सुचारू बनाने में परिश्रम चालांत्मक एवं गाड़िया क्रेन से उठाने का कार्य करना पड़ता है कई बार इमरजेंसी कार्यों से कोई राहगीर गाड़ी सड़क पर लगा दे तो उसका चालान कट जाता है जो कि पार्किंग के अभाव में होता है। उसके बावजूद कुछ इलाकों में जैसे तहसील परिसर, सिंहद्वार से आर्यनगर चौक पुल जटवाड़ा मार्ग, रानीपुर, कनखल जगजीतपुर बाजार, लालतारोह पुल एवं उतरी हरिद्वार के कई क्षेत्रों में जाम का सामना पार्किंग अभाव में करना पड़ता है जिस पर कई बार प्रस्ताव आए पास हुए जगह चिन्हित हुई लेकिन पार्किंग निर्माण नहीं हो पाए अब शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या ओर आने वाले यात्रियों के वाहनों की संख्या से गली मोहल्लों से लेकर बाजारों तक स्थिति खराब होती जा रही है जिसके समाधान के लिए बड़े स्तर पर पार्किंग निर्माण होने अति आवश्यक है जिस ओर प्राधिकरण हरिद्वार रुड़की को कार्यवाही करते हुए जनहित में पार्किंग निर्माण विभिन्न क्षेत्रों में करने चाहिए। जिस पर अंशुल सिंह ने भरोसा दिया है कि प्राधिकरण शहर हित में कई जनहित कार्य करने में प्रयासरत है इस विषय कर भी जल्द बड़ा निर्णय लिया जाएगा ये जनहित से जुड़ा विषय पर इस पर हम कार्य कर भी रहे है जल्द अन्य ठोस कदम उठाए जाएंगे जिससे भविष्य में योजनाएं धरातल पर उतारी जाए। और शहर की जनता तीर्थयात्रियों को इसका लाभ मिले।ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से जगजीतपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष रणवीर शर्मा, सोनू चौधरी, अभिनव चौरसिया, पंकज माटा, एस के सैनी, प्रीतकमल सारस्वत, अनिल कोरी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views