हरिद्वार जनपद में संपन्न हुए खेल महाकुंभ में अंडर– 17 आयु वर्ग में चैंपियन बना डीएवी पब्लिक स्कूल

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया की खेल महाकुंभ में अंडर 17 आयु वर्ग बालक और बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही है अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान और बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है अंडर 20 आयु वर्ग में बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर डीएवी पब्लिक स्कूल का परचम लहराया है

आज मध्य हरिद्वार में आयोजित इन सभी विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एसोसिएशन की ओर से इन सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत अभिभावकों की सजगता और सभी कोचों की कड़ी मेहनत का परिणाम है

उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि राज्य में जो आगामी राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है उसमें हरिद्वार जनपद के खिलाड़ी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है उन्होंने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से एक भव्य और ऐतिहासिक राष्ट्रीय खेल इस उत्तराखंड की धरती पर संपन्न होने जा रहे हैं इस अवसर पर उन्होंने राज्य की खेल मंत्री श्री मति रेखा आर्य को भी धन्यवाद प्रेषित किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश शर्मा अमित शर्मा आलोक चौधरी इंद्रेश गौड़ अविनाश झा मनोरम शर्मा वैभव चौधरी शिवम् आहूजा लक्ष्य शर्मा आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 13 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 22 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 25 views