हरिद्वार की बड़ी रामलीला में आज कैलाश लीला, रावण अत्याचार और वेदवती संवाद का हुआ मंचन

हरिद्वार। बड़ी रामलीला के नाम से मशहूर श्री रामलीला कमेटी (रजि0) के मंचन पर बुधवार की रात कैलाश लीला, रावण अत्याचार एवं वेदवती संवाद का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ रावण कुंभकरण एवं विभीषण की तपस्या से हुआ। ब्रह्मा जी का वरदान पाकर रावण ने अत्याचार आरंभ कर दिए और कई देवताओं को बंदी बना लिया इतना ही नहीं रावण ने कैलाश पर्वत से गुजरते हुए भगवान शंकर का भी अपमान किया शिवगण नंदी ने रावण का कड़ा विरोध किया। नंदी ने रावण को ऐसा आईना दिखाया कि उसे भगवान शंकर से क्षमा मांगने पड़ी। रावण का अहंकार लगातार बढ़ता गया और भगवान विष्णु को वर प्राप्त करने के लिए तपस्या कर रही ऋषि कन्या वेदवती का भी रावण ने तप भंग कर दिया। वेदवती का स्पर्श किया तो वेदवती ने रावण को अभिशाप देते हुए आत्मदाह कर लिया। रंगमंच पर दर्शाए गए तीनों दृश्य का भावार्थ समझते हुए श्रीरामलीला कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि तपोवन से वरदान तो पाया जा सकता है। लेकिन किसी भी प्रकार से शक्ति का दुरुपयोग व्यक्ति के पतन का कारण बनता है। जबकि कैलाश पर्वत की अवमानना करने वाले रावण को भी क्षमा मांगने पर भगवान शिव ने शिवालय के प्रसाद के रूप में चंद्रहास रूपी जादुई तलवार देकर उपकृत किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के गण नंदी के रूप में अहंकारी रावण के साथ संवाद लीला को दर्शकों ने खूब सराहा ।

मंच का सुंदर संचालन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय सिंघल एवं कमेटी के प्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप कपूर द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन, ट्रस्ट के मंत्री रविकांत अग्रवाल, कमेटी के मंत्री महाराज कृष्ण सेठ, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, भगवत शर्मा, ऋषभ मल्होत्रा, विशाल गोस्वामी, राहुल वशिष्ट, अंजना चड्डा, मनोज सहगल, पवन शर्मा, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी, सुनील वधावन, विकास सेठ, कन्हैया खेवडिया, सुरेन्द्र अरोड़ा, रमेश खन्ना, गोपाल छिब्बर सहित आदि लोग मौजूद रहे।

लीला के जाने माने कलाकारो में रावण के अभिनय में अमित चौटाला, नन्दीगण आदित्य चावला व वेदवती के अभिनय में अंशु ने बहुत सुंदर अभिनय करके पडांल में बैठे श्रोताओं ने तालियां बजाकर कलाकारो का उत्साह वर्धन किया। भगवान शंकर के अभिनय में मंच के हरफनमौला कलाकार विवेक शर्मा, शिखर johri, मनोज शर्मा,अंकित चौधरी, मुकुल गिरी, सीटू गिरी आदि उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    “सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    दिनांक: 18.03.2026 | हरिद्वार वैश्विक बदलते आर्थिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति में रचनात्मक एवं व्यावसायिक कौशलों के विकास पर विशेष जोर दिया जा…

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    हरिद्वार 17 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का उल्लासपूर्ण आगाज़ योगाभ्यास के साथ हुआ। दिन भर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    • By Admin
    • March 18, 2026
    • 3 views

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 3 views

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 3 views

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views