हरिद्वार की कोतवाली गंगनहर पुलिस के हत्थे चढ़े 02 शातिर वाहन चोर

*कप्तान की ठोस लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस ने फिर पकड़ा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह*

*हरिद्वार पुलिस के जाल में एक के बाद एक लगातार फंस रहे बड़े वाहन चोर*

*सामने आई लक्की – एप्पल की वारदातों की कहानी*

*सक्रिय गैंग्स को सलाखों के पीछे भेजने के लिए लगातार कड़े एक्शन से वाहन चोरों में हडकंप*

*कप्तान के सुदृढ़ नेतृत्व में सीढ़ी दर सीढ़ी सफलताओं के नए मुकाम हासिल कर रही हरिद्वार पुलिस*

*एप्पल गैंग के वाहन चोरों का किया पर्दाफाश, चोरी के 12 दोपहिया वाहन किये गए बरामद*

*भविष्य संवारने की उम्र में बन बैठे चोर, पहला इक्कीस तो दूसरा है बाइस बरस का*

*टार्गेट पर रहता था हरिद्वार व सहारनपुर एरिया, मौका मिलते ही दोपहिया वाहनों पर करते थे हाथ साफ*

*अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी*

*वाहन चोरी की अन्य वारदातें भी हमारी नजर में, बाहर घूम रहे वाहन चोर भी जेल जाने को तैयार रहें – एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*

*गंगनहर कोतवाली*

अपने प्रभावी नेतृत्व क्षमता के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कसे हुए नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस पेश आ रही चुनौतियों को न सिर्फ अंजाम तक पहुंचा रही है बल्कि आपराधिक तत्वों को जेल की सैर भी करा सामाजिक सुरक्षा के अपने दायित्वों का भी शत प्रतिशत निर्वहन कर रही है।

सफलताओं की कड़ियों में एक और कड़ी शामिल करते हुए हरिद्वार की कोतवाली गंगनहर पुलिस ने दिनांक 12.11.2024 को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 02 शातिर अन्तर्राज्यीय चोरों को दबोच उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकिल बरामद की।

नया पुल में कल चैकिंग कर रही पुलिस टीम ने रुड़की चैकिंग के दौरान बिना नंबर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका। पूछताछ में कोई संतुष्टि भरा जवाब न मिल पाने पर जब उक्त मोटर साइकिल के इंजन नम्बर एवं चेसिस नम्बर को चैक किया गया तो उक्त वाहन के चोरी होने के संबंध में थाना कलियर में चोरी का मुकदमा 468/24 दर्ज होने की जानकारी सामने आयी।

दोनों संदिग्ध साहिल उर्फ एप्पल व जुबैर उर्फ लक्की से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर आम के बाग मे छुपाई गई 11 अन्य मोटर साइकिलों को भी पुलिस टीम ने संदिग्धों की निशांदेही पर बरामद किया गया।

बरामद अन्य दोपहिया वाहनों में से 01 मोटर साइकिल की चोरी के संबंध में कोतवाली नगर हरिद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 776/24 पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। शेष 10 मोटरसाइकिलों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

दोनों युवकों ने उक्त सभी मोटरसाइकिलों को जनपद हरिद्वार व सहारनपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या- 643 /24 धारा- 317(5), 317(2) BNS व 35/106 BNSS बनाम साहिल उर्फ एप्पल आदि पंजीकृत किया गया। इनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

कोतवाली गंगनहर पुलिस की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई है।

*पकड़े गए आरोपित का विवरण–*

1- साहिल उर्फ एप्पल पुत्र छोटा निवासी ग्राम इमली खेड़ा थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष।

2- जुबैर उर्फ लक्की पुत्र भूरा निवासी ग्राम बढेडी राजपूतान थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष।

*बरामद माल-*

1- मोटरसाइकिल – 12

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक गंगनहर एश्वर्यपाल

2- व0उ0नि0 प्रदीप कुमार

3- उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल प्रभारी चौकी अस्पताल

4- हेड कांस्टेबल संदीप यादव

5- हेड कांस्टेबल इसरार अली

6- कांस्टेबल रणवीर

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views