स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

*जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण*

*पैदल मार्ग में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का भी किया निरीक्षण*

उत्तरकाशी/देहरादून, 25 अक्टूबर 2024

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. रावत ने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से तैयार ट्रॉजिट हॉस्टल का भी विधिवत लोकार्पण किया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड कर आम लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करना है। इसके साथ ही प्रदेश के चारों धामों एवं यात्रा मार्गों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करना है ताकि देशभर से चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत न हो। डा. रावत ने बताया कि उन्होंने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग पर स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट राम मंदिर, भंडेलीगाड़, नौकैंची और भैरोमंदिर का भी निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि जानकीचट्टी में ट्रॉजिट हॉस्टल बनने से चिकित्सकों की आवासीय समस्या दूर हो गई है। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी का निर्माणाधीन भवन तैयार न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

डा. रावत ने निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री धाम व यात्रा पड़ावों पर तैनात सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्य मित्रों से तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी चिकित्सा इकाइयों में जीवनरक्षक उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही यात्रा मार्गों पर 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ए.एल.एस.) एवं कार्डिक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करने व एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम कम से कम करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया और सुझाव भी मांगे।

इसके उपरांत डा. रावत रावत ने यमुनोत्री धाम में सपत्नीक मां यमुनोत्री के दर्शन किये और मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और आम लोगों की खुशहाली की कामना की। धाम से लौटने के उपरांत उन्होंने खरसाली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा जूनियर हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया। इससे पहले यमुनोत्री धाम आने पर स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान डा. रावत ने लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को भी जाना।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डा. बी.एस.रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views