सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 28 अप्रैल। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में निर्माणाधीन सैन्य धाम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को पूरी गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जून माह में हर हाल में सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया और समयबद्धता के साथ कार्यों को संपन्न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि देशभर के स्मारकों का गहन अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का डिजाइन और निर्माण कार्य किया जा रहा है। बैठक में सैन्य धाम परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम राज्य के शहीद सैनिकों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

विदित हो कि प्रदेश भर के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी और गंगा-यमुना सहित अनेक पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम के निर्माण में किया गया है। बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी, पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    एआई से फर्जी वीडियो बनाकर संतों को बदनाम करने की साजिश – श्रीहमंत रविंद्रपुरी महाराज हरिद्वार, 09 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 3 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 6 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 11 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views