सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के 15वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हरबर्टपुर का किया उद्घाटन

*सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता ब्लॉक के पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ*

*पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी बोले – थैंक्यू मंत्री जी

विकासनगर, 12 दिसम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरुवार को विकासनगर पहुंचकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हरबर्टपुर का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विकासनगर क्षेत्र में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार में विकास कार्यों की तेज गति के कारण ही है, कि आज यह सैनिक कल्याण कार्यालय हरबर्टपुर का उद्घाटन प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस सैनिक कल्याण कार्यालय के उद्घाटन से सहसपुर ब्लॉक, विकासनगर, कालसी, चकराता आदि क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अब देहरादून नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र के लगभग 14 हजार से अधिक पूर्व सैनिकों वीर नारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के साथ ही उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु लाभ होगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान हेतु देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण हो रहा है। जिसका शीघ्र ही लोकार्पण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध की अनुदान राशि, विशिष्ट सेना मेडल अवार्ड राशि में बढ़ोतरी तथा वीरता पदक पुरस्कार की एक मुश्त अनुदान राशि में भी कई गुना बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि विकासनगर में शीघ्र ही भूमि का चयन कर सैनिक विश्राम गृह, ई.सी.एच. का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सैनिक कल्याण निदेशक (से.नि.)ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून वीरेंद्र भट्ट, शमशेर बिष्ट सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट

    दिव्यांग बच्चों में ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती है: शैफाली पंड्या हरिद्वार 7 जुलाई। गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री…

    मेयर किरण जैसल ने किया शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत

    हरिद्वार, 7 जुलाई। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित तीसरी हरिद्वार ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। भूपतवाला स्थित श्री सीताराम सेवा सदन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 3 views

    मेयर किरण जैसल ने किया शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 4 views

    सीएम धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 4 views

    शिक्षा मंत्री ने किये 486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर राज्य में कृषि से सम्बधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष सहयोग का किया अनुरोध

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 4 views

    योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

    • By Admin
    • July 6, 2025
    • 4 views