सुप्रयास कल्याण समिति के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और सफल प्रयास

सुप्रयास कल्याण समिति ने एक बार फिर अपने नाम को सार्थक करते हुए शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। समिति के महामंत्री डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में चयनित 24 छात्र-छात्राओं में से कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। यह परिणाम समिति के अथक प्रयासों, छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों में प्रमुख हैं:

1. कु. एकता कोरी – 68.6%

कक्षा 10th

2. श्री किशोरी लाल – 64.40% कक्षा 12th

3. श्री सौरभ पाण्डेय – 63.20% कक्षा 12th

इसके अलावा अन्य कक्षाओं में जिन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी प्राप्त की, वे हैं:

कु. वैष्णवी अग्रवाल – 98.6%

कक्षा 9th

कु. शानवी गिरी – 95.1% 8th

कु. रिद्धि गम्भीर – 85% 11th

कु. ईशिका धीमान – 83% 11th

कु. जान्हवी – 78% ,7th

अभिषेक सिंह – 72% ,8th

कु. भव्या अग्रवाल – 70% ,9th

कु. रेहा बाली – 66.75% ,6th

अभिनव कुमार – 64.53% ,6th

डॉ.सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि दो छात्रों के अतिरिक्त अन्य सभी छात्रों ने Good Second Class में सफलता प्राप्त की है, जो कि अपने आप में एक प्रशंसनीय उपलब्धि है।

संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र गोस्वामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेंगे।

समिति की ओर से समस्त सफल छात्र-छात्राओं, उनके शिक्षकों, अभिभावकों तथा सुप्रयास के सभी सदस्यों, सहयोगियों और शुभेच्छुओं को भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

सुप्रयास कल्याण समिति लगातार आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाने हेतु प्रयासरत है। समिति का यह सफल प्रयास एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि यदि सच्ची नीयत और सतत प्रयास हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

यह उपलब्धि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। सुप्रयास समिति भविष्य में भी अपने प्रयासों को जारी रखते हुए शिक्षा की लौ जलाए रखने का संकल्प दोहराती है।

“शिक्षा के माध्यम से बदलाव की ओर – यही है सुप्रयास का मूल मंत्र।”

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 7 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views