सालाना निरीक्षण के क्रम में देहात क्षेत्र पहुंचे कप्तान

*थाना पिरान कलियर का किया वार्षिक निरीक्षण*

*सलामी के पश्चात थाना परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*अद्यतन किए गए राजकीय अभिलेखों को देख जताया संतोष*

*अस्लाह-एम्यूनेशन की निरंतर साफ-सफाई एवं हैंडलिंग प्रेक्टिस के दिए निर्देश*

*विवेचकों से ली चल रही विवेचनाओं में प्रगति की जानकारी*

*थाना पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों से पूछी व्यक्तिगत/सामूहिक समस्या*

*हरिद्वार/थाना कलियर*

वर्तमान में जारी वार्षिक निरीक्षण के तहत एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आज दिनांक 26.10.2024 को देहात क्षेत्र के थाना पिरान कलियर पहुंचे। इस दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ विवेक कुमार, स्टेनो, पेशकार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेरीमोनियल ड्रेस में सजी गार्द से सलामी के पश्चात श्री डोबाल द्वारा थाना स्थित कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, अस्थाई हवालात आदि में साफ-सफाई व्यवस्थाओं सहित विभिन्न रजिस्टर, अस्लाह-एम्यूनिशन, भोजन गुणवत्ता आदि को परखा तथा सुधार के लिए थाना प्रभारी सहित अन्य मातहत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय अभिलेखों सहित ग्राम अपराध रजिस्टर, रंजीश रजिस्टर, शिनाख्त रजिस्टर, रजिस्टर नं0 04 को अध्यतन करने हेतु थानाध्यक्ष एवं कार्यालय स्टाफ को निर्देशित करते हुए हेड मोहर्रीर को अस्लाह की नियमित सफाई के साथ-साथ कर्मचारियों को शस्त्र अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात श्री डोबाल द्वारा मातहतों के साथ सम्मेलन कर अपनेपन के साथ सभी से उनकी समस्याओं की जानकारी की गई व बताया गया कि कोई भी कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत/ पारिवारिक समस्या निसंकोच बता सकता है। उनके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। किसी के द्वारा कोई विशेष समस्या नहीं बताई गई। सभी मातहतों को और अधिक लगन के साथ जनता की मदद करने एवं अपराध पर लगाम लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया कप्तान द्वारा ग्राम प्रहरियों से मुलाकात कर उनके द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा करते हुए और बेहतर काम करने हेतु प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 6 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 16 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views