सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए कृमि मुक्ति कार्यक्रम हैं सकारात्मक पहल: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी 

एस एम जे एन पी जी कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र- छात्राओं को अल्बेंडाजोल की दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंधन समिति तथा अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली वितरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण अभियान हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कृमि पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं और एनीमिया, कुपोषण जैसी गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न कर मानसिक एवं शारीरिक विकास अवरूद्ध कर देते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहे कृमि मुक्ति अभियान की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के संबंध में कॉलेज में चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉक्टर प्रदीप त्यागी ने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल गोली के विषय में विस्तार से समझाया और कृमि मुक्ति कार्यक्रम के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ संजय माहेश्वरी, प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 7 views