समय से परीक्षा आवेदन-पत्र पूरित करें विद्यार्थी: प्रो. बत्रा

​हरिद्वार 17 अप्रैल , 2025

। बी.ए., बी.कॉम . तथा बी.एससी. द्वितीय, चतुर्थ व षष्टम् सेमेस्टर तथा एम.ए. व एम.कॉम . द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्रा समर्थ पोर्टल/विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपने मुख्य परीक्षा आवेदन-पत्र दिनांक 25 अप्रैल , 2025 तक ऑनलाइन जमा करा दें तथा उसकी हार्ड कॉपी कॉलेज में 25 अप्रैल तक जमा करा दें। उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्र-छात्रा की जोगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ बी.ए., बी.कॉम तथा बी.एससी. द्वितीय, चतुर्थ व षष्टम् सेमेस्टर तथा एम.ए. व एम.कॉम . द्वितीय व चतुर्थ: पूर्व सेमेस्टर की उत्तीर्ण अंकतालिका, कॉलेज के शुल्क की रसीद लगानी अनिवार्य है। प्रो. बत्रा ने बताया कि समस्त छात्र-छात्रा अपनाऑनलाइन परीक्षा आवेदन-पत्र भरते समय बड़ी सावधानी से अपने विषय का चयन करें।

​परीक्षा प्रभारी प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य ने परीक्षा आवेदन-पत्र सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन-पत्र में उपलब्ध लिंक के माध्यम से समस्त छात्र-छात्रा द्वारा अपना परीक्षा शुल्क जमा किया जायेगा। महाविद्यालय द्वारा छात्र के परीक्षा आवेदन पत्र को इसके पश्चात वैरीफाई किया जायेगा। महाविद्यालय के वैरिफिकेशन के पश्चात ही छात्र अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकता है। छात्र-छात्रा पूरित आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में दिनांक 25 अप्रैल तक अनिवार्य रुप से जमा करा दें। ऑनलाइन आवेदन पत्र में लगाये गये समस्त प्रमाण-पत्रों के साथ, विश्वविद्यालय परीक्षा शुल्क की रसीद आवेदन पत्र के साथ जमा होगा।

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 6 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 15 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views