श्री वैश्य बंधु समाज की महिला विंग ने पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की

हरिद्वार। श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग की ओर से प्राथमिक विद्यालय नं. 28 ऋषिकुल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला विंग की ओर से बच्चों को अल्प आहार वितरित किया गया।

इस अवसर पर ललितेश गुप्ता एवं पिंकी अग्रवाल ने कहा कि स्कूल के छात्र छात्राओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने तथा उनमें कला के प्रति रूचि उत्पन्न करने के लिए पेेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक अनीता गुप्ता एवं प्रगति गुप्ता ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें अवसर प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि महिला विंग समाज के आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के बच्चों की मदद के लिए निरंतर कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत छात्रों को लेखन सामग्री, पुस्तके, कापी आदि का वितरण करने के साथ उन्हें मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर सीमा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, पायल जैन, ज्योति अग्रवाल, रमा वैश्य, शिप्रा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पराग गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, मनोज जैन एवं समस्त स्कूल के अध्यापक शामिल रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views