श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

बजरंग बली केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि धर्म, साहस और निष्ठा के भी आदर्श हैं:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

हरिद्वार, गुरुवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान घाट पर श्री बालाजी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक झालरों और विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगी। भक्तों ने भगवान बजरंग बली के जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज का मंदिर पहुंचने पर महंत रवि पुरी महाराज ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया।

इसके बाद श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भगवान बजरंग बली की विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती की। आरती के दौरान मंदिर परिसर में घंटों, शंखनाद और जय श्री राम के उद्घोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उन्होंने देश, समाज और विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि श्री बालाजी जन्मोत्सव हमें भगवान हनुमान की भक्ति, सेवा, शक्ति और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि धर्म, साहस और निष्ठा के भी आदर्श हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को समाज सेवा और धर्म रक्षा के कार्यों में आगे आना चाहिए।

महंत रवि पुरी महाराज ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से सभी भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

समारोह के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 3 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 3 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 6 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 10 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views