श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ पर गूंजे भक्ति के स्वर, विश्व शांति के लिए होगा विशेष यज्ञ

*वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है: डॉ युधिष्ठिर लाल*

*श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी है: डॉ युधिष्ठिर लाल*

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देवस्थानम् में मंगलवार को तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारम्भ गंगा पूजन के साथ हुआ। कथा के आरम्भ अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्ति भाव प्रकट किया।

कथा प्रारम्भ होने से पूर्व संत शदाणी घाट पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया और गंगा पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

संत शदाणी देवस्थानम् के नवम पीठाधीश्वर संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा में दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, सद्भाव और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी है।

संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने बताया कि 17 जून को विश्व शांति, लोक कल्याण एवं मानवता के मंगल के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में भारत की उन्नति, राष्ट्र की समृद्धि और सभी नागरिकों के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रहें तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बना रहे, यही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ पहुंचे हैं। कथा और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भक्त आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था को और अधिक मजबूत कर रहे हैं।

  • Related Posts

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    पहले 200 रुपये का स्मारक सिक्का, अब डाक टिकट से भारत सरकार ने दी संत परंपरा को राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हरिद्वार। पूज्य माता हासी देवी जी के 200वें जन्मोत्सव वर्ष के…

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    यूपीसीएल पर भड़के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, बोले- जबरन मीटर लगाए तो हाईकोर्ट तक जाएंगे हरिद्वार। शिवालिक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले एक व्यापारी पर यूपीसीएल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर जारी हुआ स्मारक डाक टिकट

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 5 views

    स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले व्यापारी पर मुकदमे से व्यापारियों में रोष

    • By Admin
    • July 11, 2026
    • 6 views

    श्रवणनाथ बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, व्यापारियों ने जताया एकजुटता का संकल्प

    • By Admin
    • July 10, 2026
    • 8 views

    निर्मोही अखाड़े का मौजूदा अखाड़ा परिषद को समर्थन

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 11 views

    देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर हुआ सुंदरकांड पाठ

    • By Admin
    • July 7, 2026
    • 9 views