श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर कॉलेज का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम, छात्राओं ने रचा नया कीर्तिमान

हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर, नैनीताल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीमती शकुन्तला शास्त्री स्मारक महिला इंटर कॉलेज, सतीकुंड, कनखल, हरिद्वार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपना परचम लहराया है। विद्यालय का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पुरोहित ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्कूल में कुल 81 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 69 छात्राएं प्रथम श्रेणी में और 12 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 105 छात्राओं में से 86 ने प्रथम श्रेणी में तथा 19 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।

रेखा पुरोहित ने आगे बताया कि कक्षा 12वीं की छात्रा कु० जैबा ने प्रदेश की मेरिट सूची में 24वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 90.8 प्रतिशत (454 अंक) प्राप्त किए। यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. अशोक शास्त्री ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यालय की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

इंटरमीडिएट का शत-प्रतिशत परिणाम

मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य तीनों वर्गों में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। टॉपर छात्राओं में कु० जैबा (454 अंक, 90.8 प्रतिशत), कु० मानसी (435 अंक, 87 प्रतिशत), कु० सुनैना (435 अंक, 87 प्रतिशत) और कु० इशा (434 अंक, 86.8 प्रतिशत) शामिल हैं।

हाई स्कूल में भी शानदार प्रदर्शन

कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर कु० सादिया रहीं जिन्होंने 464 अंक (92.8 प्रतिशत) प्राप्त किए। द्वितीय स्थान कु० काजल को मिला जिनके 459 अंक (91.8 प्रतिशत) रहे। वहीं तृतीय स्थान कु० शिवानी को प्राप्त हुआ, जिन्होंने 458 अंक (91.6 प्रतिशत) अर्जित किए।

विद्यालय परिवार इस सफलता से उत्साहित है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों की आशा करता है। यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों की लगन और प्रबंधन के सहयोग का फल है।

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 4 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 14 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 9 views