शिव शक्ति सेवा समिति ने किया 15वा रक्तदान शिविर आयोजित

शिक्षा चिकित्सा और मानव जीवन के कल्याण में अग्रसर हैं शिव शक्ति सेवा समिति:आदेश चौहान

हरिद्वार।शिक्षा चिकित्सा समाज सेवा को समर्पित सामाजिक संस्था शिव शक्ति सेवा समिति ने सिडकुल स्थित टीएमआर पॉली ट्यूब्स में 15वा रक्तदान शिविर आयोजित किया।रक्तदान शिविर का रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं शिवालिक नगर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ममता सेंगर,राजीव जैन ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।रक्तदान शिविर में लगभग 434 रक्तदाताओं ने देश ओर समाज सेवा में रक्तदान किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिव शक्ति सेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से शिक्षा,चिकित्सा मानव कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं,उन्होंने कहा कि देश ओर समाज में रक्त की कमी न उस मनसा को लेकर शिव शक्ति सेवा समिति के पदाधिकारियों ने 15वा रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का काम किया है।

शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान होता है आपके रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचकर परिवार को संवारती है।

शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन के कल्याण का हैं,समिति द्वारा ये15वा रक्तदान शिविर है जिसमें लगभग 350यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा गया था परन्तु रक्तदाताओं ने जागरूकता दिखाते हुए लगभग 434 यूनिट रक्तदान कर जीवन बचाने में सहयोग दिया है।समिति शिक्षा चिकित्सा और समाजसेवा के समर्पित हैं।

समिति की महामंत्री ममता सेंगर ने कहा कि समिति दिनप्रति दिन समाज सेवा के रूप में कार्य करते हुए मानव जीवन को बढ़ावा देने के अग्रसर हैं।

शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित 15वा रक्तदान शिविर में मां गंगे ब्लड सेंटर हरिद्वार,मदर टेरेसा रुड़की, रक्त केंद्र हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट देहरादून के चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं से रक्तदान कराया।

इस मौके पर राजीव जैन, भोला चौधरी,मुकेश शर्मा,राजेश बब्बन,पवन अग्रवाल,विनोद शर्मा ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया।

  • Related Posts

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    हरिद्वार 17 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का उल्लासपूर्ण आगाज़ योगाभ्यास के साथ हुआ। दिन भर…

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    हिमालय प्रकृति की आत्मा है उसका संरक्षण जरूरी: पदमश्री कल्याण सिंह रावत जल संरक्षण अब विकल्प नहीं संकल्प है: प्रो बत्रा 17 मार्च 2026 हरिद्वार। एस० एम० जे० एन० पी०…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 3 views

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 3 views

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 7 views