शांतिकुंज में हुई सर्वे सन्तु निरामयाः की सामूहिक प्रार्थना 

हरिद्वार 1 जनवरी।

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने सर्वे सन्तु निरामयाः की सामूहिक प्रार्थना के साथ वर्ष 2025 की प्रथम किरण का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सामूहिक गायत्री आरती एवं ध्यान में देश विदेश से आये हजारों परिजनों ने प्रतिभाग किया। तो वहीं हजारों नर-नारियों ने आत्मिक प्रगति के लिए ध्यान साधना के साथ 27कुण्डीय यज्ञशाला में विशेष आहुतियाँ डालकर अंग्रेजी कैलेण्डर वर्ष २०२५ का अभिनंदन किया।

अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि यह साल युवाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से नए अवसर और योजनाएँ उत्पन्न होने जा रही है, जो उन्हें अपनी प्रतिभा और शक्ति का सही उपयोग करने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नारी सशक्तिकरण, युवा जागरण के अभियानों को और गति देना है। अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि यह वर्ष अच्छे विचारों को क्रियान्वित करने और अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने आया है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की दिशा में कार्य करने हेतु परिजनों का आवाहन किया। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय ने समस्त गायत्री परिजनों सहित देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह वर्ष एक नई ऊर्जा और सत्प्रेरणा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होगा। युवा शक्ति को जागरूक करना और उन्हें सही मार्ग पर अग्रसर करना ही इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि हम आने वाले वर्षों में समाज और राष्ट्र की समृद्धि को सुनिश्चित कर सकें।

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान एवं शांतिकुंज परिवार ने गायत्री परिवार प्रमुखद्वय से भेंटकर नववर्ष के लिए विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न संस्कार बड़ी संख्या में सम्पन्न कराये गये।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views