वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की उप समिति की बैठक हुई 

देहरादून।प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की उप समिति की बैठक विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। प्रदेश की एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शीघ्र ही लॉन्च करने जा रही है। जिसको लेकर वित्त मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वरोजगार या व्यवसाय स्थापित करने हेतु योजना से लाभान्वित किया जायेगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत पात्रता यह रखी गयी है कि पात्र महिला प्रदेश की मूल या स्थायी निवासी होनी चाहिए, एकल निराश्रित महिला, आयु 21 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, विधवा, परित्यक्ता, किन्नर, अपराध व एसिड हमले से पीड़ित एकल निराश्रित महिला या जिन एकल महिलाओं के बच्चे अविवाहित या अव्यस्क हों।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए “पहले आओ, पहले पाओ“ के आधार पर शुरु किया जायेगा। इसके लिए प्रदेश भर में स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जायेगी जो मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग करेगी। योजना के तहत एक वर्ष में प्रदेश की 2 हजार पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत पात्र महिलाएं कृषि, बागवानी, कुक्कुट पालन, पशुपालन, प्लम्बर कार्य, इलेक्ट्रीशियन, डाटा एन्ट्री, ब्यूटी पार्लर सम्बन्धी आदि व्यवसायों को शुरु कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि योजना रुपये 2 लाख की है जिसमें 75 प्रतिशत अनुदान देय होगा। रुपये 2 लाख से अधिक की मांग पर अधिकतम रूपये डेढ़ लाख तक अनुदान देय होगा।

बैठक में उप समिति के सदस्य सचिव चन्द्रेश कुमार यादव, निदेशक डब्ल्यूसीडी प्रशान्त आर्य एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट

    दिव्यांग बच्चों में ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती है: शैफाली पंड्या हरिद्वार 7 जुलाई। गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री…

    मेयर किरण जैसल ने किया शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत

    हरिद्वार, 7 जुलाई। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित तीसरी हरिद्वार ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। भूपतवाला स्थित श्री सीताराम सेवा सदन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांतिकुंज ने अंध विद्यालय के 448 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग किट

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 3 views

    मेयर किरण जैसल ने किया शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 5 views

    सीएम धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 4 views

    शिक्षा मंत्री ने किये 486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर राज्य में कृषि से सम्बधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष सहयोग का किया अनुरोध

    • By Admin
    • July 7, 2025
    • 5 views

    योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

    • By Admin
    • July 6, 2025
    • 5 views