राष्ट्रीय खेलः खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार

*हैंडबाॅल-वाॅलीबाॅल का ओपन ट्रायल एक जनवरी को रूद्रपुर में कराने का निर्णय*

*राज्य खेल से चूके खिलाड़ियों के लिए आई नए वर्ष पर अच्छी खबर*

*उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा कि पारदर्शिता का पूरा ख्याल रहेगा*

राष्ट्रीय खेलों की तेज होती तैयारियों के बीच ओपन ट्रायल के दरवाजे भी खुल गए हैं। हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जो कि राज्य खेलों में किन्हीं कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। अब एक जनवरी 2025 को ऐसे खिलाड़ी ओपन ट्रायल में भाग ले पाएंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा है कि ओपन ट्रायल के दौरान पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए कई स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थितियों के बीच, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह की ओर से जिला संघों को भेजे गए पत्र में एक जनवरी को ओपन ट्रायल कराने की जानकारी दी गई है। एक जनवरी को रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रूद्रपुर में हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल का यह ओपन ट्रायल होगा।

*ओपन ट्रायल प्रतिभाशाली एथलीटों का अधिकतम प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह पहल उन योग्य खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने से जुड़ी है, जो अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण हाल ही में संपन्न राज्य खेलों में भाग लेने में असमर्थ रहे। राष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने में ये ट्रायल महत्वपूर्ण साबित होंगे।*

*डा डीके सिंह, महासचिव उत्तराखंड ओलंपिक संघ*

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views