राज्य स्थापना दिवस पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक पंकज गैरोला होंगे सम्मानित

*पुलिस विभाग में दी गई सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाएगा पुलिस पदक*

*साहसिक कार्यों के लिए ले चुके हैं आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, प्राप्त किए हैं कई अन्य सम्मान*

*रोल्ड होल्डअप कर बस में लूटपाट कर रहे बदमाशों को मौके पर किया था ढेर*

*अन्य चयनित अधिकारियों संग माननीय राज्यपाल के हाथों मिलेगा पदक*

जनपद हरिद्वार में एसपी क्राइम/ट्रैफिक की जिम्मेदारी बाखूबी निभा रहे पंकज गैरोला को महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सराहनीय सेवाओं हेतु पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है।

09 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शानदार अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड द्वारा अन्य चयनित पुलिस ऑफिसर्स को पदक प्रदान किये जाएंगे।

*सेवा विवरण श्री पंकज गैरोला-*

वर्ष 1989-90 में बतौर उपनिरीक्षक तत्कालिन उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग का अंग बने श्री पंकज गैरोला को वर्ष 1998 में इनके द्वारा साहसिक कार्य कर उत्तर प्रदेश के खतौली में रोड होल्डअप कर बस में लूटपाट कर रहे बदमाशों पर फायरिंग करते हुए मौके पर ही बदमाशों को ढेर कर किया जबकि स्वयं घायल हो गए। इनके अदम्य साहस और बहादुरी पर इनको आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए निरीक्षक का पद प्रदान किया गया तत्पश्चात श्री गैरोला वर्ष 2014 में डिप्टी एसपी एवं वर्ष 2023 में एडिशनल एसपी पद पर पद्दोन्नत हुए।

*प्राप्त किए गए विभिन्न सम्मान-*

श्री गैरोला को उनके उनके उम्दा कार्यों को देखते हुए वर्ष 2007 में पुलिस महानिदेशक सराहनीय चिन्ह, वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री मेडल, वर्ष 2014 में राज्य स्तरीय बेस्ट इन्वेस्टिंगेशन व वर्ष 2016 में राज्यपाल मैडल से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2023 में इन्हे महामहिम राष्ट्रपति की ओर से पुलिस पदक से अलंकृत किया गया जो इन्हे 09 नवम्बर 2024 को महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views