रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रक्तदान सबसे बड़ा दान है-मदन कौशिक

शिविर में 90 लोगों ने किया रक्तदान, विशेषज्ञ चिक्सिकों ने की दौ सौ से अधिक मरीजों की जांच-विवेक अग्रवाल

हरिद्वार, 23 फरवरी। वी केयर डायग्नोस्टिक कमलेश मेमोरियल अस्पताल हनुमान गढ़ी कनखल में स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कमलेश अग्रवाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन नगर विधायक मदन कौशिक ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 90 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में दो सौ से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी।

शिविर के आयोजन के लिए वी केयर डायग्नोस्टिक कमलेश मेमोरियल अस्पताल के संचालक विवेक अग्रवाल की सराहना करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करने के लिए अपनी जिम्मेदारी स्वयं समझनी चाहिए। रक्तदान से ही रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। एक ही छत के नीचे चिकित्सकों द्वारा रोगियों को परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है। इस तरह के शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी होते हैं। विवेक अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए रक्तदान शिविर के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें न्यूरो डा.गौरव सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.वसुंधरा, जर्नल सर्जन डा.राजकुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा.नेहा एवं फिजीशियन राजीव कुमार ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। पार्षद परमिन्दर गिल व अतुल गर्ग ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर समय-समय पर लगाए जाने चाहिए। रक्तदान को लेकर लोगों में भ्रांतियां बनी रहती हैं। रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। जिससे कई रोग दूर होते हैं और स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस अवसर पर रामकुमार अग्रवाल, राजेंद्र गुरूंग, गगन गुप्ता, सुशील कोठियाल, शुभम शर्मा, मनोज सिंघल, हरवेंद्र, विक्की, हीरा सिंह बिष्ट, सोनी राजपूत, विक्की आडवाणी, भावना शर्मा, योगेेश कुमार, कीर्ति आदि शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

शिविर में सुनील अग्रवाल गुड्डू, भूपेन्द्र कुमार, प्रशांत सैनी, परमिंदर सिंह गिल, मुकुल पाराशर, सचिन अग्रवाल आदि पार्षदों का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 6 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 7 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 7 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 9 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 9 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 15 views