युवा आइकान डॉ पण्ड्या ‘ग्लोबल साउथ लीडरशिप काउंसिल’ में देंगे व्याख्यान

हरिद्वार 4 अप्रैल।

ग्लोबल साउथ लीडरशिप काउंसिल में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विषेशज्ञ के रूप में अपने विचार साझा करेंगे। इस हेतु युवा आइकॉन को ‘ग्लोबल साउथ लीडरशिप काउंसिल की ओर से आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह सम्मेलन द हियूम-एआई-न फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जो विकासशील देशों के सामने मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों पर विचार करते हुए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करती है। इसमें भारत सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ प्रतिनिधि भाग लेंगे।

द हियूम-एआई-न फाउंडेशन द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार और देव संस्कृति विश्वविद्यालय में युवा आइकॉन डॉ. पंड्या के नेतृत्व में वैश्विक कल्याण हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई रणनीतियाँ बनाने हेतु आमंत्रित किया गया है, जिससे विश्व में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध डॉ पंड्या विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से वैज्ञानिक आध्यात्मिकता की अवधारणा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक और समाजोपयोगी पहलुओं पर शोध कर रहा है। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मानवीय मूल्यों से जोड़कर इसे समाज के लिए एक सकारात्मक शक्ति बनाना है।

युवा आइकॉन डॉ. पंड्या का मानना है कि आधुनिक तकनीक और आध्यात्मिक सिद्धांतों का संगम मानवता के कल्याण के लिए नए मार्ग खोल सकता है। ग्लोबल साउथ लीडरशिप काउंसिल में उनकी भागीदारी इस दिशा में और मजबूती प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 3 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 15 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views