मुस्लिम धर्मगुरूओं एवं समाज के मुअिज्ज लोगों ने की भोजन को अशुद्ध करने वालों की कड़ी निंदा

वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन:मौलाना आरिफ

हरिद्वार, 13 अक्तूबर। ज्वालापुर स्थित मदरसा अरबिया दारूल उलूम रशीदिया में आयोजित मुस्लिम धर्म गुरूओं और मुस्लिम समाज के मुअज्जि लोगों की बैठक में कुछ लोगों द्वारा भोजन को अशुद्ध किए जाने की घटनाओं का कड़ा विरोध किया गया। बैठक में इस प्रकार की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए ऐसा करने वाले लोगों को बहिष्कार करने का ऐलान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जमीयत उलेमा ए उत्तराखंड और मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया ज्वालापुर के सदर मौलाना मुहम्मद आरिफ ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा भोजन को अशुद्ध करने की वीडियो प्रसारित हो रही हैं। जिससे मुस्लिम समाज की छवि खराब हो रही है। षड़यंत्र के तहत हिंदू मुस्लिम समुदाय के बीच सौहार्द, एकता और भाईचारे को समाप्त कर बांटने की साजिश की जा रही है। जिससे सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भोजन मनुष्य के लिए खुदा की बड़ी देन है। इस्लाम में खाने की किसी भी प्रकार की बेदअबी को गुनाह करार दिया गया है। खाने को अशुद्ध करने वाले लोगों को माफ नही किया जा सकता है। इस तरह की घटनाएं कर रहे लोगों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मौलाना आरिफ ने कहा कि देश में हिंदूओं और मुसलमानों को बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस तरह के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में खाने को अशुद्ध करने के वीडिया लगातार वायरल हो रहे हैं। पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि वीडियो क्यों वायरल की जा रही है। साथ ही खाने को अशुद्ध करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हाजी नईम कुरैशी व एडवोकेट फुरकान अली ने कहा कि समाज को बांटने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होगी। देश में हिंदू मुस्लिम एकता कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की कोशिश कर रही ताकतों को करार जवाब दिया जाएगा। हाफिज मुहम्मद उस्मान, कारी मुहम्मद इमरान, कारी सूफियान, कारी इमरान, मौलाना वकील, कारी सलमान, मौलाना बाकिर, मास्टर साजिद, हाजी नईम कुरैशी, एडवोकेट फुरकान अली, एडवोकेट सज्जाद अली, सोहेल अख्तर आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views