मुख्यमंत्री धामी से नववर्ष पर मंत्री,विधायक ओर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने की भेंट 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायकगणों, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों, भारतीय वन सेवा के अधिकारियों, प्रान्तीय सेवा के अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी केे मंगलमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हमें नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्उ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है। उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे। सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के साथ प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन, आर्थिक विकास पर्यटन, खेती, बाग़वानी, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। जन आकांक्षाओं के अनुरूप और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किये जा रहे हैं। नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views