मासूम बच्ची का लैंगिक उत्पीड़न करने वाले को पांच वर्ष की कैद

हरिद्वार/ दीपक नाथ गोस्वामी

पांच वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ व लैंगिक हमला कर उत्पीड़न करने के मामले में एफटीएससी/अपर जिला जज चन्द्रमणि राय ने आरोपी युवक को पांच वर्ष के कठोर कारावास व 21 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 26 मई 2021 कोतवाली नगर क्षेत्र में रात्रि नौ बजे घर के बाहर एक मासूम बच्ची खेल रहीं थी। तभी मौका पड़ोस में रहनेवाला आरोपी युवक बच्ची को चीज दिलाने के बहाने उसे उठाकर एक सुनसान गली की तरफ जाने लगा था।वहीं,लोगों के बच्ची को ले जाते देखने पर आरोपी युवक बच्ची को नीचे जमीन पर छोड़कर भाग गया था। पीड़ित बच्ची ने अपने पिता को सारी आपबीती बताई थी।

अगले दिन शिकायतकर्ता पिता ने स्थानीय पुलिस में आरोपी गौरी उर्फ गौरव पुत्र दिनेश निवासी नई बस्ती रामगढ़ खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया था।पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में नौ गवाह पेश किए। साथ ही, जुर्माना राशि जमा जमा नहीं करने पर आरोपी युवक को तीन माह के अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views