मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत खानपुर ब्लॉक के 981 विद्यार्थियों को स्कूल बैग किट वितरित

हरिद्वार 23 मई।

अखिल विश्व गायत्री परिवार वर्ष 2026 को माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में भव्य रूप से मनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को सार्थक बनाने हेतु देशभर में रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों की शृंखला चलाई जा रही है।

इसी अभियान के अंतर्गत देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति  युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद के खानपुर ब्लॉक के 11 राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 981 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग किट वितरित की गई। यह पहल केवल सामग्री वितरण का कार्य नहीं थी, बल्कि यह शिक्षा के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी।

इस अवसर पर युवा आइकान डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने अपने वक्तव्य में कहा, “परम पूज्य गुरुदेव युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्यश्री चाहते थे कि प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित और स्वावलंबी बने ताकि वह परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा में योगदान दे सके।” शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने कहा कि शिक्षा सभी को समान रूप से मिलनी चाहिए। यह हर बच्चे का अधिकार है।

इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय खानपुर, तुगलपुर, मोहनवाला, गुरुद्वारा बादशाहपुर, मांडोवाला, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द, नाईवाला, जोगावाला एवं दल्लावाला के शिक्षक, शिक्षिकाओं, नेशनल कॉलेज खानपुर के प्रबंधक श्री घनश्याम गुप्ता, तुगलपुर ग्राम प्रधान श्री श्यामपाल, ब्लॉक अध्यक्ष श्री केहर सिंह, श्री प्रमोद कुमार, सीआरसी से श्री बबलू सिंह, बीआरसी से श्री पवन वर्मा सहित शांतिकुंज से श्री अजय त्रिपाठी, मंगल सिंह गढवाल आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि शांतिकुंज परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन ने समाज के कमजोर वर्गों तक शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना शिक्षा के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक समर्पण की प्रेरणा बनकर उभर रही है।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views