मजबूत भू कानून एवं मूल निवास की सीमा 1950 तय करने की मांग

10 नवम्बर को हरिद्वार में होगी स्वाभिमान महारैली-मोहित डिमरी

हरिद्वार, 8 नवम्बर। प्रदेश में मूल निवास की सीमा 1950 एवं मजबूत भू कानून को लेकर मूल निवास समन्वय संघर्ष समिति द्वारा 10 नवम्बर को आयोजित की जा रही रैली को कई संगठनों ने समर्थन देने का ऐलान किया है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि अनेकों बलिदान एवं संघर्षों के बाद उत्तराखण्ड राज्य अस्तित्व में आया। लेकिन राज्य के जल, जमीन, जंगलों पर बाहरी व्यक्तियों का कब्जा हो रहा है। राज्यवासियों को सरकारी गैर सरकारी नौकरियों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अपने ही राज्य में मूल निवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है। राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं पर भी खतरा मंडरा रहा है। आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। मोहित डिमरी ने कहा कि सीमित संसाधन वाले प्रदेश में बाहरी लोगों का आगमन होने के कारण भूमिधर अब भूमिहीन हो रहे हैं। कल कारखानों में मूल निवासियों को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। मोहित डिमरी ने सशक्त भू कानून एवं मूल निवासी की सीमा 1950 लागू करने की मांग को लेकर 10 नवम्बर को हरिद्वार में आयोजित की जा रही स्वाभिमान महारैली को सैनी सभा, व्यापार मंडल, संत समाज, राज्य आंदोलनकारी संगठन, किसान संघर्ष समिति, सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है। प्रैसवार्ता के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, सम्राट सैनी, सेवाराम, पंडित कपिल जौनसार, महक सिंह, पदम सिंह रोड़, राजेंद्र पाराशर, व्यापारी नेता राजीव पराशर, संजीव नैय्यर आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 5 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 6 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 9 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 7 views