भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से लिया आशीर्वाद

गोंडा में आयोजित की जा रही कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया

हरिद्वार, उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार के कई प्रमुख संतों से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गोंडा में आयोजित की जा रही कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। हरिद्वार पहुंचे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिह ने निरंजनी अखाड़े पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद और उन्हें उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित की जा रही सनातन ज्ञान विज्ञान छात्र उत्थान राष्ट्रीय कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने ब्रजभूषण शरण सिंह को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और मूर्ति भेंटकर आशीर्वाद देते हुए कहा कि राजनीति के साथ समाजसेवा में भी योगदान कर रहे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का संतों के प्रति सेवा भाव प्रशंसनीय है। पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की परंपरांओं और संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन करते हुए राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के रूप में धर्म संस्कृति के उत्थान में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में दिव्य और भव्य रूप से संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ से पूरे विश्व में सनातन की प्रतिष्ठा और बढ़ी है।

  • Related Posts

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के विशाल हॉल में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व शांति महायज्ञ) के दौरान आज का दिन विशेष आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा।…

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    हरिद्वार। बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। इस मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 3 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 7 views