भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

हरिद्वार, 21 जुलाई। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य चौक पर कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों की और लौट रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल। युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिनव चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की भक्ति से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है। सैकड़ां मील पैदल चलकर मां गंगा के तट पर शिव भक्त आस्था के साथ पहुंचते हैं। धर्मनगरी के लोगों को शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिव भक्त कावड़ियों के लिए सुविधा प्रदान कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारो भक्ति से शराबोर नजारा हिंदू संस्कृति को जताता है। देश दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रचार हो रहा है। भगवान शिव के भक्तों की सेवा अवश्य ही फलदाई होती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कावड़ यात्रा को से कुशल संपन्न करने के लिए हर सुविधा प्रदान कर रहे हैं। पुलिसकर्मी रात दिन कावड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। कावड़ियां की सेवा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। युवा भाजपा नेता और कार्यक्रम संयोजक वासु पाराशर ने कहा कांवड़ियों का यह अद्भुत उत्साह, उनकी आस्था और शिवभक्ति हम सभी को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है।

  • Related Posts

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरिद्वार में आयोजित जनसभा के बाद श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि गृहमंत्री के संबोधन ने कार्यकर्ताओं और जनता में…

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गृहमंत्री ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 7, 2026
    • 3 views

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 7 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 6 views