भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज 

प्राचीन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

हरिद्वार, हरिद्वार के ऐतिहासिक और प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्रीमानसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और नगर की मेयर किरण जैसल उपस्थित रहे। दोनों ने विधिवत रूप से भगवान हनुमान की आरती कर विश्व शांति और कल्याण की प्रार्थना की। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर परंपराओं के साथ-साथ आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भक्तों ने केक काटकर इस पर्व को मनाया। यह दृश्य भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज सेवा को अपना कर्तव्य बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हरिद्वार में धार्मिक स्थलों के विकास और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहा है।

आयोजन के दौरान महंत रवि पुरी महाराज ने मुख्य अतिथि श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज और मेयर किरण जैसल का स्वागत कर आभार जताया। उन्होंने कहा कि भक्तों की श्रद्धा और समर्पण ही मंदिर की पहचान है और इस प्रकार के आयोजन धार्मिक आस्था को और मजबूती प्रदान करते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव का यह भव्य आयोजन हरिद्वारवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार,एसडीएम सदर।

  • Related Posts

    रजत जयंती वर्ष में हासिल की उपलब्धि महत्वपूर्ण 

    भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) हरिद्वार शाखा द्वारा नव-निर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित हरिद्वार 7 नवंबर भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की हरिद्वार शाखा द्वारा आज शाखा कार्यालय,…

    उत्तराखंड सतत विकास की ओर बढ़ने वाला मजबूत वट वृक्ष: प्रो बत्रा  

    स्थापना दिवस की रजत जयन्ती कार्यक्रम में वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित 6 नवम्बर 2025 हरिद्वार एस एम जे एन महाविद्यालय में आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रजत जयंती वर्ष में हासिल की उपलब्धि महत्वपूर्ण 

    • By Admin
    • November 7, 2025
    • 5 views

    उत्तराखंड सतत विकास की ओर बढ़ने वाला मजबूत वट वृक्ष: प्रो बत्रा  

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 3 views

    राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन “उत्तराखंड की पहचान है* *वीरता और समर्पण से -मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 5 views

    राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय “जन वन महोत्सव” का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह* *धामी ने किया शुभारंभ

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी से मिले संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़े के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम 

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 5 views

    संतों ने मुख्यमंत्री को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

    • By Admin
    • November 5, 2025
    • 6 views