बालाजी ज्वैलर्स ड़कैती के मुख्य आरोपी सुभाष की पत्नी ,चाचा, ताऊ को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

*कप्तान के कड़े निर्देश में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता*

*घटना की विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय से जारी हुए थे NBW*

*घटना में कोई भी शामिल हो किसी को नहीं बक्शा जायेगा, सभी भेजे जाएंगे जेल* “एसएसपी हरिद्वार”

दिनांक 01/09/2024 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार बदमाशों की चुनौती को स्वीकार कर पुलिस टीमो द्वारा डकैती में शामिल 03 अभियुक्त गण 1-गुरदीप सिंह 2-जयदीप सिंह 3-अमनदीप काम्वोज को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है व एक बदमाश सत्येंद्र पाल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

डकैती में शामिल अन्य/मुख्य आरोपी सुभाष की लगातार हरिद्वार पुलिस तलाश कर रही है। साथ ही विवेचना में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा NBW जारी किया गया था जिसमें हरिद्वार पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

आज दिनांक 04/11/2024 को विवेचना के दौरान प्रकाश मे आये अभियुक्तगण की तालाश हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दविश/कड़ी सुरागरशि पतारसी के क्रम में आरोपी 1-शिवानी पत्नी सुभाष निवासी रेलवे कॉलोनी सकुर बस्ती थाना रानी बाग दिल्ली 2-प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी थाना सुल्तानपुरी दिल्ली 3-विक्रम कुमार पुत्र राजा राम निवासी उपरोक्त को दिल्ली सुल्तानपुरी से माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तार वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश जारी है।

*नाम पता आरोपी*

1-शिवानी पत्नी सुभाष निवासी रेलवे कॉलोनी संकुर बस्ती दिल्ली थाना रानी बाग उम्र 30 वर्ष।

2-प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली थाना सुल्तानपुरी उम्र 45 वर्ष ।

3-विक्रम पुत्र राजा राम निवासी उपरोक्त उम्र 56 वर्ष।

पुलिस टीम–

1-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी

2-का0 संदीप कुमार

3-म0का0 जयमाला

CIU

1-हेड कांस्टेबल विवेक यादव

2-का0 नरेंद्र

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 4 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 5 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 10 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 10 views