“बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही हिंसा और अन्याय मानवता पर एक काला धब्बा है:आरती नैय्यर 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली में भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा की पदाधिकारी और सदस्यों ने बढ़चढकर भाग लिया

हरिद्वार। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। आक्रोश रैली में भारत विकास परिषद जाह्नवी शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़चढकर भाग लिया।

शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर और महामंत्री मीनाक्षी भजोराम के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

शाखा की अध्यक्ष आरती नैय्यर ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही हिंसा और अन्याय मानवता पर एक काला धब्बा है। वहां के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है, और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। यह केवल हिंदुओं का नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का भी हनन है।

महामंत्री मीनाक्षी भजोराम ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, “हमें उन हिंदू परिवारों के दर्द और पीड़ा को महसूस करना चाहिए, जो बांग्लादेश में लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं। आज हमें एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा। यह केवल धर्म की बात नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की सुरक्षा का प्रश्न है।” उन्होंने महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी ऐसे मुद्दों को उठाने और समाधान तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

रैली के दौरान महिलाओं ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया।

आक्रोश रैली में अध्यक्ष आरती नैय्यर, महामंत्री मीनाक्षी भजोराम, संयोजिका अंजू मल महिला, कोषाध्यक्ष अवंतिका राणा, अर्पिता भार्गव,,स्वाति भार्गव, राधा चौधरी, दिव्या विरमानी, मनोरमा मेहता, हेमा गुलाटी, शिखा गुलाटी, अनु सचदेवा डॉली रोहिला अनिका अरोड़ा नीलम पटेल,एकता गुप्ता,उमा गुजराल आदि मौजूद रही।

  • Related Posts

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    एआई से फर्जी वीडियो बनाकर संतों को बदनाम करने की साजिश – श्रीहमंत रविंद्रपुरी महाराज हरिद्वार, 09 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 3 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 6 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 11 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views