बहुचर्चित BHEL चोरी प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार

*BHEL के सेन्ट्रल स्टोर के सरकारी गोदाम में चोरी की घटना को दिया था अंजाम*

*04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल*

थाना कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत विगत वर्ष माह अगस्त- 2024 में बी0एच0ई0एल0 के सेन्ट्रल स्टोर के सरकारी गोदाम से अज्ञात चोरो कुल 546 सफेद धातु की सिल्लियां कीमती करीब 01 करोड रूपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 332/24 धारा 305(ई) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा घटना का अनावरण करते हुये घटना में शामिल 04 अभि0गण सुशील पुत्र ईसम सिंह, मोहन पुत्र ब्रह्मनाथ, सुन्दर पुत्र बाबूराम सिंह व शाहनवाज उर्फ शानू कबाडी पुत्र मोबिन को चोरी किये गये कुल 768 किलोग्राम धातुओ की सिल्लियो एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो कार सहित गिरफ्तार कर धारा 305(ई),317(2),3(5) बी0एन0एस0 में जेल भेजा गया था।

उक्त चोरी की घटना में एक अभियुक्त मोहित पुत्र हरपाल नि0 मौहल्ला पतियापाडा चांदपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 का नाम प्रकाश में आया, जो कि घटना में शामिल था, एवं घटना के समय से ही लगातार फरार चल रहा था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे वांछित/ईनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के अभियान के अनुपालन में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर हरिद्वार के पर्यवेक्षण रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त फरार वांछित अपराधी को ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए कल दिनांक 18.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर फाउण्ड्री गेट से धीरवाली की तरफ से उक्त फरार अभि0 *मोहित पुत्र हरपाल नि0 मौहल्ला पतियापाडा चांदपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष* को अन्तर्गत धारा 305(ई), 3(5) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- मोहित पुत्र हरपाल नि0 मौहल्ला पतियापाडा चांदपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष

*पुलिस टीम-*

1. SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी

2. व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत

3. कानि0 1329 दीप गौड

4. कानि0 967 विवेक गुसांई,

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 3 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 4 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views