प्रेस क्लब ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना प्राथमिकता-अंशुल सिंह

हरिद्वार, 24 अप्रैल। प्रेस क्लब द्वारा बृहष्पतिवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने एचआरडीए की योजनाओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अंशुल सिंह का स्वागत किया। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

एचआरडीए द्वारा नारसन बॉर्डर पर भव्य स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। डेढ़ साल से चल रहा स्वागत द्वार का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य बॉर्डर पर भी स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। कांवड़ पटरी पर ग्रीनरी और पेड़ पौधे लगाने के लिए यूपी सिंचाई विभाग को पत्र लिखे गए हैं। डामकोठी का भव्य सौंदर्यकरण किया जाएगा और उसके आसपास पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। बताया कि एचआरडीए द्वारा भल्ला कालेज मैदान पर बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम में वेटरन चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। बरसात के दौरान स्टेडियम में कई प्रेक्टिस पिच बनाई जाएंगी। स्टेडियम में पवेलियन बनाने के लिए भी भारत सरकार को पत्र लिखा गया है। पवेलियन बनने के बाद रणजी ट्रॉफी जैसे आयोजन भी हरिद्वार में कराए जाएंगे। बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए विशेष छूट दी जा रही है। आसपास के स्कूलों के 100 बच्चों को निःशुल्क प्रैक्टिस कराई जाएगी। बच्चों को खेल का सामान और ड्रेस भी दी जाएंगी। इसके अलावा शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए स्पोर्ट्स जोन में बच्चे खेल रहे हैं, जिसे देखकर अच्छा लगता है। भूपतवाला में भी इसी तरह स्पोर्ट्स जोन और पार्किंग डेवलप कराने की योजना गतिमान है। बताया कि एचआरडीए द्वारा रोड़ीबेलवाल पार्किंग बनाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। हरिद्वार मास्टर प्लान में उस क्षेत्र को और भी ज्यादा विकसित किया जाएगा। विकास की योजनाएं स्कूलों में चलाई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाई जा रही हैं और पार्क भी विकसित किए जा रहे है। इस योजना में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा। अगले दो महीने में गांवों में भी खेल के मैदान बनाए जाएंगे। जिसमें गांव के युवा खेल के साथ साथ अग्निवीर जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। विभिन्न आवासीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। गंगा व्यू और इंद्रलोक लोक आवासीय योजना भी प्रस्तावित है। जिस पर काम किया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार संजय आर्य, रामचंद्र कन्नौजिया, प्रो.एसएस जायसवाल, रजनीकांत शुकल, आदेश त्यागी, गुलशन नैय्यर ने स्मृति चिन्ह भंेंटकर और शॉल ओढ़ाकर एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को सम्मानित किया।

इस दौरान आदेश त्यागी, शिव शंकर जायसवाल, सुनील दत्त पांडे, संजय आर्य, राहुल वर्मा, ब्रिजेंद्र हर्ष, रामचंद्र कन्नौजिया, काशीराम सैनी, सतीश गुजराल, अविक्षित रमन, बालकृष्ण शास्त्री, विक्रम छाछर, रजनीकांत शुक्ला, हिमांशु द्विवेदी, कुलभूषण शर्मा, राजकुमार, अमित शर्मा, अमित गुप्ता, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, रोहित सिखौला, आशु शर्मा, मुकेश वर्मा संदीप रावत, संदीप शर्मा, प्रतिभा वर्मा, राधिका नागरथ, प्रशांत शर्मा, बालकृषण शास्त्री, एमएस नवाज, शिवा अग्रवाल, संजय रावल, शिवांग अग्रवाल, अमरीश कुमार, वैभव भाटिया, राजकुमार पाल, सचिन कुमार, हरीश, देवेश, नीरज छाछर, लवकुमार शर्मा, मुदित अग्रवाल, विकास चौहान, जोगेंद्र मावी, गणेश वैद, महेश पारीख, दयाशंकर वर्मा, मनोज खन्ना, सतीश गुजराल, राहुल गुजराल, अमित शर्मा, सुमित यशकल्याण, आशीष मिश्रा, पुलकित शुक्ला आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views