प्रेस क्लब के चुनाव, कल नामांकन पत्र लेने का दिन 

हरिद्वार। पत्रकारों की प्रमुख संस्था हरिद्वार प्रेस क्लब पंजीकृत के वार्षिक चुनाव के लिए कल नामांकन मिलेंगे। अध्यक्ष, महासचिव व 20 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रेस क्लब के चुनाव होने हैं। इस वर्ष 37 सदस्य कार्यकारिणी का गठन होना है। इसके साथ ही प्रेस क्लब में उल्लिखित प्रावधानो के मुताबिक निवर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा चार वरिष्ठ सदस्यों को आगामी वर्ष की कार्यकारिणी के लिए नामित किया जायेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि सभागार स्थित चुनाव कार्यालय से मंगलवार को प्रेस क्लब चुनाव वर्ष 2025- 26 के लिए कल नामांकन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे। नामांकन प्राप्त करने के बाद 26 मार्च को नामांकन दाखिल होंगे। प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव 29 मार्च को होंगे। उसी दिन देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

प्रेस क्लब के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि हरिद्वार प्रेस क्लब पंजीकृत के तीन पदों, अध्यक्ष, महासचिव और बीस कार्यकारणी के सदस्यों के लिए चुनाव होगा। प्रेस क्लब के चुनाव में 122 मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे। प्रदीप गर्ग ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा वरिष्ठतम चार सदस्यों को वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी के लिए नामित घोषित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कल नामांकन पत्र लेने का समय 10 बजे से 1 बजे तक है। जबकि 26 मार्च को 10 से दोपहर 1 बजे तक नामांकन दाखिल किये जायेंगे। उन्होंने सदस्यों से उत्साह और सौहार्द के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

चुनावी कार्यक्रम :

प्रेस क्लब चुनाव के लिए 25 मार्च को नामांकन पत्र खरीदे जा सकेंगे। 26 मार्च को नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन पत्र वापसी 27 मार्च को दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक होगी जबकि इस से पूर्व उसी दिन दोपहर 10:00 बजे से 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। आवश्यकता पड़ने पर 29 मार्च दिन शनिवार को मतदान कराया जायेगा। 29 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान के बाद उसी दिन शाम 3:30 बजे से मतो की गिनती शुरू होगी। देर शाम तक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 6 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 15 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views