प्रेमनगर आश्रम में दो दिवसीय आरोग्य चिकित्सा महाकुंभ शुरू

लाभकारी है प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति:डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 4 जनवरी। प्रेमनगर आश्रम सभागार में आयोजित दो दिवसीय आरोग्य चिकित्सा महाकुंभ एवं आरोग्य प्रदर्शनी का उद्घाटन औरोवैली रायवाला के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मदेव ने किया। वेद माता गायत्री दर्द निवारण केंद्र द्वारा आयोजित आरोग्य चिकित्सा महाकुंभ में 40 से ज्यादा विविध चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक पदार्थ का प्रदर्शनी द्वारा प्राचीन चिकित्सा पद्धति एवं आधुनिक चिकित्सीय संसाधनों का प्रचार प्रसार किया गया। इसमें नेचुरोपैथी, आयुर्वेद, मुद्रा ज्ञान, जूस थेरपी, अरोमा थेरेपी, एक्यूप्रेशर एक्यूपंक्चर, टेंस आदि विधियो द्वारा रोगियों का उपचार किया गया। शरीर में दर्द निवारण के लिए अलग-अलग मशीनों और पद्धतियों का उपयोग का प्रदर्शन किया गया जिसका लोगों ने लाभ उठाया।

उद्घाटन समारोह में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा एवं डा.विशाल गर्ग ने शॉल उड़ाकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। आरोग्य चिकित्सा महाकुंभ के आयोजक चौतन्य गुरु ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं और उन्होंने इस माध्यम से विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों को एक स्थान पर संजोकर जनमानस को स्वास्थ्य देने का प्रयास किया है। चौतन्य गुरू ने बताया कि रविवार को सवेरे नौ से शाम सात बजे तक प्रदर्शनी व शिविर संचालित रहेगा। रविवार को शिविर के समापन पर मुख्य अतिथी ब्रह्मकुमारी मीना दीदी व स्वामी कर्मवीर महाराज शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा कि जीवन एक निरंतर बदलाव का नाम है। हमें प्रकृति सम्यक जीवन ही व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने लोगों के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि आज जितना भी तनाव है उसका कारण खुद से होना ही है। अगर सब अपने में स्थित रहे तो सहज ही स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मन ही हमारा मित्र और दुश्मन है। मन को साधे बिना किसी भी क्षेत्र में सफलता मुमकिन नहीं है। चाहे वह स्वास्थ्य की हो या कोई भौतिक जगत की। समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से जटिल बीमारियों का भी इलाज किया जा सकता है। आरोग्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्राकृतिक उत्पादों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग को होगी। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल सकेगा। प्राकृतिक उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। योगाचार्य प्रदीप, योगी रजनीश, डा.विशाल गर्ग, डा.ज्ञान प्रकाश, राहुल कुमार, श्रीधर ने स्वास्थ्य के प्रति सबको जागरूक किया।

  • Related Posts

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 11 views