प्री एसआईआर के लिए जुटे अधिकारी तथा बी एल ओ 

हरिद्वार

17 दिसंबर 2025

आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार में एसआईआर प्रक्रिया की तैयारी के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे इ आर ओ, ए इ आर ओ , पर्यवेक्षकों तथा सम्बंधित क्षेत्र के बी एल ओ उपस्थित हुए। इस अवसर पर इ आर ओ कुसुम चौहान, ए इ आर ओ प्रो सुनील कुमार बत्रा तथा ए इ आर ओ ऋषभ उनियाल ने सभी पर्यवेक्षकों, बी एल ओ तथा उपस्थित प्रतिभागियों को निष्पक्ष निर्वाचन सम्बन्धी शपथ दिलवायी। उत्तराखंड राज्य में प्री एसआईआर को लेकर तेजी से काम चल रहा है तथा जिसके लिए निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा है। हरिद्वार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और आगामी चुनावी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान ने पीपीटी के माध्यम से इस प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में यह कार्य अत्यंत आवश्यक एवं समयबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ इस काम को बिना त्रुटि संपादित करें। संबंधित सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया है कि वे ‘BLO आउटरीच अभियान’ की दैनिक और नियमित आधार पर निगरानी (Monitoring) करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। राज्य में प्री-एसआईआर गतिविधियों में तेजी लाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना, नए मतदाताओं (विशेषकर युवाओं) का नाम जोड़ना और दोहरे नामों को हटाना है। इस अवसर पर उपस्थित ए इ आर ओ प्रोफ़ेसर डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा एवं ऋषभ उनियाल ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं द्वारा वोटर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाता सूची की जानकारी ली जा रही है उनका हर हाल में समाधान किया जाए। इस बैठक में पर्यवेक्षक मनोज सहगल, संजीव बौरी, शरद भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह, डॉ शिवा अग्रवाल, जवाहर वर्मा, नरेंद्र मैठाणी, आदि ने अभी तक की प्रगति के विषय में जानकारी दी। सुपरवाइजर शरद भारद्वाज एवं सुरेन्द्र ने सभी प्रतिभागियों को मैपिंग की बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान मनीष सैनी, अंशुल, डॉ. शिवा अग्रवाल, रवि कुमार गोस्वामी, राजेश खन्ना, नरेंद्र मैठाणी, मनोज सहगल, संजीव बोरी, भानु प्रताप, नागेन्द्र, सक्सेना, सुरेन्द्र, तेजप्रकाश गीता देवी, देवकी जोशी, संगीता, कविता, ममता, लक्ष्मी, हसरत, मीनू ठाकुर, राजकुमारी, सुमन बाला, रीना शर्मा, सीमा, दीपाली, अंजना आदि समस्त बी एल ओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    हरिद्वार 19 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हुआ। सातवें दिन का आरंभ योगाभ्यास और मां गंगा…

    विलुप्त परंपराओं और प्रथाओं को करेंगे पुनर्जीवित: श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज 

    मनसा देवी मंदिर में फिर से प्राचीन वाघ यंत्रों से शुरू होगी पूजा अर्चना हरिद्वार, चैत्र नवरात्र के अवसर पर मनसा देवी मंदिर से एक अभिनव पहल की शुरुआत होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 3 views

    विलुप्त परंपराओं और प्रथाओं को करेंगे पुनर्जीवित: श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 4 views

    “सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    • By Admin
    • March 18, 2026
    • 3 views

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 4 views

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 5 views