प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद 

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हमें सच्चाई, धर्म और करुणा का मार्ग दिखाती हैं:श्रीमहंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार, 21 अगस्त। श्रवण नाथ मठ के समीप स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराया गया। पंच स्नान के पश्चात आकर्षक श्रृंगार कर भगवान को झूले में विराजमान किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस धार्मिक अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ बधाई गाईं और मंदिर परिसर में उल्लास का वातावरण बना रहा।

पूजन उपरांत मंदिर के महंत श्री रवि पुरी महाराज ने विधिवत रूप से भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर भक्ति भाव से भगवान का स्मरण किया। इसके साथ ही मंदिर में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का गायन किया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हमें सच्चाई, धर्म और करुणा का मार्ग दिखाती हैं। उनका जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

पूरे आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए कड़ी-चावल और सूजी के हलुए का प्रसाद वितरण किया गया। महंत रवि पुरी महाराज ने स्वयं प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-शांति की कामना की।

इस आयोजन के माध्यम से हरिद्वार में एक बार फिर धर्म, संस्कृति और परंपरा की अद्भुत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में शन्नो देवी,ऊषा,निर्मल,सविता,उमा, रमा,पिंकी, नेहा,साक्षी, निर्मला,महंत रोहित गिरि,अंकित पुरी, हिमांशु गुप्ता,राहुल,पंकज गुप्ता,नितिन,सुधांशु,श्याम अरोड़ा अनिकेत,आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views