प्रसाद व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

*एसएसपी के सशक्त नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस कर रही एक के बाद एक बड़ा खुलासा*

*24 घंटे के भीतर किया प्रसाद व्यापारी हत्याकांड का पर्दाफाश*

*हत्यारोपी को दबोच कर भेजा जेल*

*आरोपी व मृतक के बीच कुछ माह पूर्व पैसों की लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में मृतक के परिजनों ने मुकदमा कराया था दर्ज*

*आरोपी मृतक पर मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव*

*मृतक व मृतक के परिजन द्वारा आरोपी की दुकान पर जाकर छींटाकशी करने से परेशान था आरोपी*

दिनांक 30.10.24 को 112 से ऋषिकुल पुल शौचालाय के पास एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस अधिकारीगण मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचने पर 01 व्यक्ति मृत अवस्था में पडा मिला जिसकी शिनाख्त करने पर उसकी पहचान महेश उर्फ कल्लू उम्र 35 वर्ष निवासी 06 नम्बर टंकी ऋषिकुल के रुप मे हुयी। जिस सम्बन्ध में वादिनी राजकुमारी पत्नी श्रीराम निवासी टंकी नम्बर 06 मायापुर हरिद्वार की तहरीर पर कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 853/2024 धारा 103(1) BNS बनाम गंजु उर्फ राजु पुत्र करतार सिंह निवासी बैराज काँलोनी मायापुर हरिद्वार पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के कड़े आदेशानुसार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गईं।

जिसपर गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर ठोस पता सुरागरसी पतारसी करते हुए हत्या को अंजाम देने वाले अभियुक्त गंजु उर्फ राजू को 24 घण्टे के भीतर थाना क्षेत्र से दबोचा गया।

अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभि्युक्त ने बताया कि अप्रैल माह में पैसो के लेन देन को लेकर मृतक महेश उर्फ कल्लू के साथ लडाई झगडा हुआ था जिस पर कल्लू के परिजनों द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था इसी बात को लेकर अभियुक्त द्वारा कई बार कल्लू व उसके परिवार से समझौता कर मुकदमा वापस लेने की बात की जा रही थी लेकिन उन लोगों द्वारा मुकदमा वापस न लेते हुए उल्टा अभियुक्त को ही जेल भिजवाने की साफ-साफ धमकी दी जा रही थी और अभियुक्त की दुकान के पास आकर छींटाकशी भी करते रहते थे। इन्हीं सब बातों से क्षुब्द होकर अभियुक्त द्वारा घटना के दिन मृतक के सिर पर इन्टर लाकिंग टाईल्स से कई बार वार करके जान से मार दिया ओर फरार हो गया।

कोतवाली शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई है।

*बरामदगी*

1-अभियुक्त की निशानदेही पर घटना के दिन अभियुक्त द्वारा पहनी खून से सनी शर्ट

2-खून से सनी इन्टर लाकिंग टाईल्स

*नाम पता गिरफ्तार व्यक्ति*

(1) गंजु उर्फ राजु पुत्र करतार सिंह निवासी बैराज काँलोनी मायापुर हरिद्वार उम्र-26 वर्ष

*आपराधिक इतिहास*

1-मु0अ0सं0 316/24 धारा 323/504/506 भादवि चालानी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार

2-मु0अ0सं0 701/19 धारा 302 भादवि चालानी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार

3-मु0अ0स0-853/2024 धारा 103(1) BNS चालानी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार

4-इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध जनपद देहरादून में हत्या के अभियोग दर्ज है ।

👉 *घटना अनावरण करने में कानि0 निर्मल सिंह रांगड थाना कोतवाली नगर हरिद्वार का विशेष योगदान रहा ।

*पुलिस टीम-*

1-कुन्दन सिंह राणा प्र0नि0 कोतवाली नगर हरिद्वार

2-व0उ0नि0 विरेन्द्र रमोला

3-उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी

4-कानि0 सतीश नौटियाल

5-कानि0 निर्मल सिंह

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 4 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 6 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 12 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 14 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 29 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 35 views