पुलिस स्मृति दिवस पर बिछड़े साथियों को याद कर जवानों की आंखे हुई नम

*कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल एवं अन्य पुलिस फोर्स ने शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

*पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में एकत्रित हुए जनपद व जीआरपी के पुलिस ऑफिसर्स*

*इस वर्ष उत्तराखंड में शहीद सब इंस्पेक्टर और तीन आरक्षी को पुष्प चक्र एवं श्रद्धासुमन किए अर्पित*

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21.10.2024 की प्रातः पुलिस लाईन रोशनाबाद में स्थित शहीद स्मारक पर “पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। उक्त अवसर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल व एसपी जीआरपी सरिता डोबाल सहित जनपद व जीआरपी के अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीदों को पुष्पचक्र व पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

तत्पश्चात सलामी गार्द द्वारा पुलिस शहीदों को बिगुल की धुन पर शोक सलामी देकर उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए याद किया गया।

कार्यक्रम में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरौला, एएसपी संचार विपिन कुमार, एएसपी सदर जितेन्द्र मेहरा, क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल, क्षेत्राधिकारी लक्सर निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार, क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेन्द्र पंत एवं जनपद के समस्त कोतवाली ,थाना प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

दिनांक 01.09.2023 से 31.08.2024 तक की अवधि में उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद वीर सपूतः –

1- ASI कांता थापा (जनपद देहरादून)

2- मुख्य आरक्षी गणेश तोमर (जनपद उत्तरकाशी)

3- आरक्षी गणेश कुमार (जनपद हरिद्वार)

4- आरक्षी गोविंद सिंह भंडारी (जनपद उधम सिंह नगर)

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 9 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views