परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की अध्यक्ष बनी सुषमा, महामंत्री विनोद

हरिद्वार,संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सिडकुल स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। दो सत्रों में हुए अधिवेशन के पहले सत्र में कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चाकर प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं दूसरे सत्र में आगामी 2 वर्षों के कार्यकाल हेतु कार्यकारिणी का चुनाव तथा निर्वाचित कार्यकारिणी ने पदाधिकारियो का चुनाव किया। जिसके अनुसार उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी चुनी गई। जबकि महामंत्री पद पर विनोद चमोली का चयन किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रान्तीय उपाध्यक्ष के पद की राजेंद्र सिंह बिष्ट को और प्रान्तीय कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जनवीर सिंह रावत को दी गई। प्रान्तीय संगठन मंत्री बिजेंद्र राणा, ग्रेट वालिया को बनाया गया। इस दौरान प्रान्तीय सम्प्रेक्षक कुलदीप सिंह नेगी को एवं प्रान्तीय संयुक्त मंत्री ब्रजमोहन सिंह रावत को बनाया गया। पदाधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ मनोहर कांत मिश्रा ने दिलायी । इस दौरान पूर्णानंद नोटियाल, संजीव मिश्रा, मुकेश बहुगुणा, सोहन सिंह रावत, संजय तिवारी, रेशम सिंह आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद सुषमा चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। जबकि महामंत्री विनोद चमोली ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के आगे रखकर उनका समाधान निकाला जायेगा। साथ ही कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा एकजुट होकर की जायेगी।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 10 views